कोलकाता,18 जुलाई(आरएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने राष्ट्रीय सुरक्षा और राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है, इसलिए इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों से पश्चिम बंगाल में निवेश करने और उद्योग स्थापित करने की अपील भी की। उद्योग मंत्री तापस रॉय ने उक्त बात कोलकाता में आयोजित ’13वें सीआईआई मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव ईस्ट’ में कही। सरकार एक नए प्लान पर काम कर रही है, जिसका मकसद आसान नियमों और नई नीतियों के जरिए 2027 तक पश्चिम बंगाल को बिजनेस के लिए सबसे पसंदीदा राज्य बनाना है।
तापस रॉय ने कहा, “हम सभी से अपील कर रहे हैं कि वे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी पश्चिम बंगाल में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करें। हमारी सरकार पूरी तरह उद्योग-हितैषी है। जो लोग पश्चिम बंगाल छोड़कर चले गए थे, हम उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे यहां अपने उद्योग स्थापित करें। सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी और निवेशकों को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।” मंत्री ने बताया कि राज्य की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी को आखिरी रूप दिया जा रहा है और सरकार अगस्त तक इसकी घोषणा कर सकती है। सिंगल-विंडो सिस्टम: सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और सभी मंजूरियां एक ही जगह से जल्दी मिल जाएंगी।
उन्होंने कहा कि, उद्योगों के लिए कहाँ जमीन खाली है, इसकी पूरी जानकारी इंटरनेट पर साफ-साफ देखी जा सकेगी।
स्टार्टअप और नई तकनीक पर जोर के तहत नए आइडियाज पर काम करने वाले युवाओं के लिए जल्द ही एक ‘स्टार्टअप पॉलिसी’ लाई जा रही है। आसान नियम: व्यापार के कायदे-कानूनों को सरल बनाने के लिए एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही हैं। अतीत में जो घटनाएं हुईं, उन्हें ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इसी उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

