कोलकाता,18 जुलाई(आरएनएस)। अनुसूचित जाति जनजाति पूर्व सैनिक कृषि विकास उद्योग केंद्र, ने दावा किया कि, उक्त यह संगठन पिछले 40 चालीस सालों से पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों में विकास के लिए बिना थके काम कर रहा है।
एक संवाददाता सम्मेलन में संगठन के सचिव सौमेन कोले ने उक्त दावा किया। सौमेन कोले ने बताया कि, यह संगठन खासकर कम्पोजिट एग्रीकल्चर फार्मिंग, नेचुरल फार्मिंग, मछली पालन, बायो-फ्लोक, नैनो बबल टेक्नोलॉजी, लाख की खेती, वर्मी कम्पोस्ट, बकरी पालन, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, वगैरह। यह संगठन पिछले चालीस सालों से पूरे राज्य में आम लोगों के बीच काम कर रहा है। पूर्ववर्ती सरकार की दूरदर्शिता के अभाव के कारण इस संगठन को अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं हो सका। परिणामस्वरूप संगठन का समुचित विकास बाधित रहा तथा यह सरकारी सहायता से वंचित रहा। इसके बावजूद संगठन ने अपने स्वयं के प्रयासों से विकास की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाया और जनहित के कार्यों को जारी रखा। वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से विकास कार्यों में गति आई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

