‘चिकन नेक’ के पास बांग्लादेश की सीमा पर गृह मंत्री ने लिया सुरक्षा का जायजा
जगदीश यादव
सिलीगुड़ी /कोलकाता,18 जुलाई(आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर बंगाल दौरे पर हैं। आज उन्होंने सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में उच्चस्तरीय बैठक की। जहां सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, फर्जी पहचान और और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की। बैठक में रणनीतिक रूप से अहम ‘चिकन नेक’ (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) की सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तरकन्या के पास स्थित डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके का दौरा किया। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक आज उत्तरकन्या में केंद्रीय गृह मंत्री की हुई बैठक में चर्चा का एक विषय सीमा निगरानी और सुरक्षा भी था। गुंडा विरोधी अधिनियम, जन्म और मृत्यु रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और अवैध मतदाताओं और आधार कार्ड आदि पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ उस बैठक में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु भी मौजूद थे। सीएम शुभेंदु के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चिकन नेक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बात की।
दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर और माल्दा से मंत्री, भाजपा प्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे डाबग्राम-फूलबाड़ी क्षेत्र के जमुरिया वीटा और संन्यासीकाटा इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सीमा पर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बीएसएफ जवानों से बातचीत की और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
बैठक में उत्तर बंगाल सीमा पर घुसपैठ के मुद्दे पर खास ज़ोर दिया गया है। इस सिलसिले में जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन को डिजिटल बनाने पर भी बातचीत हुई। असल में, बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में नकली पहचान-पत्रों का इस्तेमाल करके घुसपैठ के कई मामले सामने आए हैं। इसलिए, केंद्रीय गृह मंत्री ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ को सुरक्षित करने के लिए कई कदम उठा सकते हैं, जो पूर्वोत्तर राज्यों को भारत के मुख्य भू-भाग से जोड़ता हैगृह मंत्री ने आज अपने शोसल मीडिया एकांउट पर लिखा कि, सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जो कभी पिछली सरकारों के शासनकाल में घुसपैठ का अड्डा हुआ करता था, अब एक सुरक्षित सीमा का पर्याय बन गया है। आज मैंने उत्तर बंगाल सीमा क्षेत्र की बीएसएफ की 18वीं बटालियन की जुमागाछ सीमा चौकी (बीओपी) की निगरानी प्रणाली का निरीक्षण वॉच टावर से किया। मोदी सरकार ने न केवल सीमाओं पर वॉच टावरों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से भी लैस किया है, जिससे सीमा सुरक्षा और भी मजबूत और अभेद्य हो गई है। हरहाल देश के सुरक्षा मामलों के जानकारों की माने तो देश की सुरक्षा के लिहाज से अहम ‘चिकन नेक’ के पास बांग्लादेश की सीमा पर गृह मंत्री ने सुरक्षा का जायजा लिया। यह पूरा इलाका देश की सुरक्षा के लिहाज से बहुत अहम है। बीते कुछ सालों में बांग्लादेश की राजनीति में हुए उलटफेर के बाद वह चीन से करीबी बढ़ा रहा है और चीन चिकन नेक वाले इलाके में पैठ बढ़ाने की कोशिश में है। ऐसे में गृह मंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि सेना प्रमुख के बाद गृह मंत्री ने यहां पहुंचकर बांग्लादेश को साफ संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ किसी भी कीमत में समझौता नहीं करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

