देहरादून,19 जुलाई (आरएनएस )। सुमित पाल की संदिग्ध मौत मामले में मृतक की बहन की शिकायत और शक के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नई बस्ती मोथरोवाला निवासी सुमित पाल बीते आठ जुलाई से अपने घर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद 14 जुलाई को सुमित का किमाड़ी में पहाड़ी के नीचे खाई से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद से ही परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार कर दिया था और किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। मृतक की बहन प्रिया पाल ने शनिवार को नेहरू कॉलोनी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई सुमित का चमोली की रहने वाली युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार ने अपनी शिकायत में हत्या की आशंका जताते हुए कहा है कि इस वारदात में यवुती और संजय नाम का एक व्यक्ति शामिल हैं। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

