0 वन विभाग और एसईसीएल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही
0 क्षेत्रीय अधिकारी मौके से नदारद
= अजय चक्रधारी =
मनेंद्रगढ़/एमसीबी/चिरमिरी, 23 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के डोमन हिल मुख्य मार्ग स्थित देवा इंकलाइन के पास एक जंगली भालू का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह पूरा मामला चिरमिरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां वन्यजीवों की सुरक्षा और उनकी आवाजाही पर नजर रखने की जिम्मेदारी वन विभाग की होती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी मौके से पूरी तरह नदारद नजर आए।
स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि इस क्षेत्र में वन विकास निगम और वन विभाग के आपसी तालमेल की कमी और लचर कार्यशैली के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। वहीं, एसईसीएल प्रबंधन के औद्योगिक क्षेत्रों के करीब इस प्रकार वन्यजीवों की मौत होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
फिलहाल, स्थानीय नागरिकों द्वारा इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मृत भालू के शव का रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम कराया जा सके और मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

