टी-सीरीज़ और भूषण कुमार लेकर आए हैं एक और धमाकेदार गाना – नाच मेरी नागिन। लंबे समय बाद आया यह अनोखा कोलैबोरेशन संगीत, रैप और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मिश्रण है, जो इस सीजऩ का अल्टीमेट पार्टी एंथम बनने वाला है।
इस गाने को तनिष्क बागची और नीलकमल ने कंपोज़ किया है, इसके बोल धीरज कुमार ने लिखे हैं और रैप को पैराडॉक्स ने लिखा और गाया है। इस गाने को अपनी दमदार आवाज़ दी है मधुमति बागची ने, जबकि वीडियो में नीलकमल, पैराडॉक्स और सौंदर्या शर्मा की एनर्जेटिक ट्रायो नजऱ आएगी।
तेज़ तर्रार बीट्स, ग्रूवी रैप और एनर्जी से भरपूर म्यूजि़क वीडियो के साथ नाच मेरी नागिन मस्ती, डांस और बेफिक्र वाइब्स का जश्न मनाता है।
लाल परी को दर्शकों से जो प्यार मिला, उसके बाद मैं एक नया अवतार पेश करना चाहती थी, और नाच मेरी नागिन के ज़रिए मैंने वही करने की कोशिश की है। यह एक बहुत ही पेप्पी डांस नंबर है, जिसके लिए मैंने काफी मेहनत और रिहर्सल की है। टी-सीरीज़ के साथ काम करना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। हमने इस गाने में ढेर सारी मस्ती, एनर्जी और एंटरटेनमेंट भरा है, और मैं इसे सबके साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूँ। टी-सीरीज़ और भूषण कुमार का बहुत धन्यवाद, जो हमेशा मेरे विजऩ पर भरोसा करते हैं और मुझे सपोर्ट करते हैं।
इस ट्रैक ने मुझे अपने रैप के साथ खुलकर एक्सपेरिमेंट करने का मौका दिया। मैंने खुद को रोका नहीं, बस फ्लो के साथ चला और इसे रॉ और फन रखा। जब आप नाच मेरी नागिन सुनेंगे, तो ये सिफऱ् शब्दों के बारे में नहीं होगा, बल्कि उस मूड के बारे में होगा जो ये बनाता है – यही इसे मेरे लिए ख़ास बनाता है।
००

