भोपाल 09 Nov, (Rns) । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नेवी के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दो जवानों की मौत की खबर से साथी जवान और कॉलोनी के लोग स्तब्ध है।
दरअसल घटना परवलिया इलाके की है। दोनों जवान बोट क्लब पर प्रैक्टिस के लिए आने के लिए निकले थे। मृतकों में केरल के रहने वाले विष्णु आर्य और आनंद कृष्णन शामिल है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का अफसरों जैसा रुतबा ! कॉलेज का लैब अटेंडेंट बना कलेक्टर का निज सचिव,
बताया जाता है कि दोनों परवलिया में रक्षा बिहार कॉलोनी में रहते थे। बोट क्लब पर प्रैक्टिस के लिए आते वक्त अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से 2 हेलमेट भी मिले है। दुर्घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

