भोपाल 9 नवंबर (आरएनएस)। भोपाल में दक्षिण पश्चिम विधान सभा क्षेत्र की पॉश कॉलोनियों में गिनी जाने वाली आराधना नगर के रहवासियों ने आज क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी का आत्मीय स्वागत और अभिनन्दन किया।
उल्लेखनीय है कि आवास संघ द्वारा निर्मित इस कॉलोनी की लीज़ नवीनीकरण का कार्य वर्ष 2006 से लंबित था, जिसे विधायक सबनानी ने प्रशासन के सहयोग से 15 दिवस की समयसीमा में पूर्ण करवाया है।
राजधानी भोपाल में बीचोबीच साढ़े दस एकड़ में बसी इस कॉलोनी की लीज़ ना होने से रहवासियों को नामान्तरण ना होने, लोन ना मिलने और संपत्ति के क्रय विक्रय ना हो पाने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे सबनानी ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए 15 दिवस की समय सीमा में पूर्ण करवाया है।
इस जनहितैषी कार्य के लिए आराधना नगर रहवासियों ने आज विधायक सबनानी का भावभीना अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के आयोजक अनूप शिवहरे ने कहा कि दिवाली का पर्व तो निकल गया पर आराधना नगर में असली दीपावली आज मनाई जा रही, जब भगवान दास सबनानी हमारे मध्य पधारे हैं।
आत्मीय स्वागत से भाव विभोर हो विधायक सबनानी ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि, चुनाव के समय इस कॉलोनी के लोगो ने जनप्रतिनिधियों का प्रवेश निषेध किया हुआ था, लोग बैठकर बात करने को तैयार नही थे पर मैं स्वयं सेवक भाव से यहां के लोगो के घर पहुँचा, समस्या को समझा, कलेक्टर, अधिकारियों से विमर्श किया और हल निकाला।
इस अवसर पर आवास संघ के एम डी आर एस विश्वकर्मा, पार्षद और जोन अध्यक्ष ब्रजुला सचान, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश राय, मण्डल अध्यक्ष गण सोनू पालीवाल, मुकेश दहाड़े, महिला मौर्चा अध्यक्ष कविता जैन अनुरागी, मनोज राजू अनेजा, प्रमोद पोलघण्टलवार, अर्चना वैद्य, अर्चना उपाध्याय, पायल शिवहरे, मीनू शुक्ला, वीना सिंधु, डॉक्टर शारदा और सरदार जगमोहन सिंह, एम एम मिश्रा, एम पी मित्तल, डॉ शंकर सिंग, डॉ फडणवीस, मेहरबान सिंग, संध्या शर्मा, नेमीचंद गोयल, विनय शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


















