भोपाल 9 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय के मुख्य आतिथ्य में सेंच्यूरी कान्वेंट हॉयर सेकेण्ड्री स्कूल की स्पोर्टस मीट 2025-26 का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
महापौर मालती राय ने रविवार को अशोका गार्डन दशहरा मैदान में सेंच्यूरी कान्वेंट हॉयर सेकेण्ड्री स्कूल के स्पोर्टस मीट 2025-26 का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया। महापौर राय ने स्पोर्टस मीट आयोजन की प्रशंसा करते हुए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता के अलावा स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी, प्राध्यापक एवं विद्यार्थीगण मौजूद थे।


















