भोपाल 9 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय होशंगाबाद रोड स्थित लिबर्टी कालोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुई और धर्मलाभ लिया।
महापौर मालती राय रविवार को होशंगाबाद रोड स्थित लिबर्टी कालोनी में कथावाचक श्री आनन्द कृष्ण शास्त्री जी के मुखार्बिंद से की जा रही 07 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुई और धर्मलाभ लिया। इससे पहले महापौर राय ने कथावाचक श्री आनन्द कृष्णा शास्त्री का स्वागत किया एवं आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आयोजक व श्रद्धालुजन मौजूद थे।


















