भोपाल।(आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व के पहले कृत्रिम जीन के निर्माण का श्रेय डॉ. खुराना को जाता है। उन्होंने आनुवंशिक कोड की व्याख्या और प्रोटीन संश्लेषण के संदर्भ में विज्ञान जगत में अतुलनीय योगदान दिया।


















