भोपाल 9 नवंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज सुधारक, शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ. धोंडो केशव कर्वे की पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला शिक्षा और विधवा विवाह सहित समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. कर्वे को ‘महर्षि कर्वेÓ कहा गया। कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।


















