सुलतानपुर 10 नवंबर (आरएनएस )। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रविवार को सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र ने एकता और राष्ट्रप्रेम का ऐसा अद्भुत संगम देखा, जो इतिहास बन गया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के कदम जब तिरंगे के साथ आगे बढ़े, तो पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में निकली इस भव्य एकता यात्रा ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को नई ऊँचाई दी।
यात्रा में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी डॉ एम पी सिंह डॉ सीता शरण त्रिपाठी जगजीत सिंह छंगू पुलकित सिंह सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
सुबह 10 बजे जमोली बॉर्डर स्थित कार्तिक मैरिज लॉन से आरंभ हुई यह यात्रा पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहरों के बीच आगे बढ़ी।
रास्ते भर लोग घरों से निकलकर भारत माता की जय के नारे लगाते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया।
यात्रा का समापन पटना सैदख़ानपुर स्थित महात्मा गांधी स्मारक महाविद्यालय में हुआ, जहाँ विशाल सभा का आयोजन किया गया।
सभा में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और विकास के संकल्प को दोहराया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अशोक वाजपेई ने कहा देश को अखंड और शक्तिशाली बनाने का जो सपना लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देखा था, उसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कार्य कर रही है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारतÓ की भावना आज जन-जन में दिखाई दे रही है। सरदार पटेल ने जिस एकता का बीज बोया था, वह आज राष्ट्रप्रेम के विशाल वटवृक्ष के रूप में फल-फूल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने जयघोष और तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण अग्रवाल चेयरमैन नगरपालिका ने किया
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

