श्रावस्ती (आरएनएस )। प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती में ग्राम भयापुरवा में कुछ ग्रामवासियों को इक_ा कर उत्प्रेरित करके हिन्दू धर्म से इसाई धर्म में सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्ध अभियुक्तगण Ó1Ó. राजेश कुमार उर्फ गगलू पुत्र कुन्दन निवासी ग्राम भयापुरवा थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती Ó2Ó.कुन्दन पुत्र मंशा राम निवासी ग्राम भयापुरवा थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती को Óदिनांक 09.11.2025 गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 10 धर्मग्रंथ बाईबिल (हिन्दी भाषा में), 03 किताबे (पवित्र शास्त्र, आत्मिक गीत संग्रह व नया विधान), 02 पोस्टर (लेमिनेटेड) 197 लाइसेंस कार्ड व प्लास्टिक कवर व डोरी, 198 इमैनुअल मिनीस्ट्री परिचय पत्र, 484 बैपटिज्म सर्टिफिकेट, 140 इमैनुअल मिनीस्ट्री एसके भूरे रंग के फाइल कवर, 01 ैठप् बैंक पासबुक, 20 विभिन्न बैंको के पासबुक की छायाप्रति, 39 एसके मिनीस्ट्रीज आरएमएस रजिस्ट्रेशन फार्म, 01 जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति, 02 सामान्य निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, 01 आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, 03 मार्कशीट की छायाप्रति, 02 पैन कार्ड की छायाप्रति, 01 रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नं0 न्च्46 न् 8348, 31 आधार कार्ड की छायाप्रति को बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हरदत्तनगर गिरंट पर मु0अ0सं0 261/2025 धारा 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।Ó अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ गगलू पुत्र कुन्दन – मु0अ0सं0 125/2024 धारा 115(2),351(3) ठछै थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती दिनांक 09.11.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भयापुरवा दा0 हरदत्तनगर गिरन्ट में कुछ व्यक्ति ग्रामवासियों को इक_ा कर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में सामूहिक धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस सूचना पर थाना हरदत्तनगर गिरंट की पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर पाया गया कि गांव के बीचो -बीच एक तम्बू कनात में कुछ ग्रामवासी इकट्टा होकर बैठे है। तम्बू कनात के पास जाकर देखा व सुना गया कि एक व्यक्ति ग्रामवासियो को ईसाई धर्म का धर्मग्रन्थ हाथ में लेकर पढ़ कर सुना रहा है उत्तेजित होकर सभी बैठे लोगो को धर्म बदलने के लिये उत्प्रेरित कर रहा है जिसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठे हुए लोगो पर बेहतर जीवन शैली दैवीय प्रसाद प्राप्त होने का मनोवैज्ञानिक दबाव बना रहा है। ये दोनो व्यक्ति मिलकर सामूहिक धर्म परिवर्तन करने हेतु बैठे हुए लोगो को पोस्टर दिखाकर बोल रहे है कि यीशू का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है। तुम लोग भी ईसाई समुदाय में शामिल हो जाओ। प्रभू ईसा मसीह में विश्वास करो, पूर्ण विश्वास होने पर कि दोनो व्यक्ति बैठे हुए महिला एवं बच्चो व अन्य लोगो को आर्थिक, भौतिक लाभ का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिये सामूहिक रूप से दुष्प्रेरण कर रहे थे जो कि उ0 प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 में वर्णित धाराओ का उलंघन है।
गांव के लोगो को उनका धर्म बदलने को प्रेरित करने व प्रलोभन देने के सम्बन्ध में पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्ति Óराजेश कुमार व कुन्दन ने बताया कि लोगो को गहने, धन, अनाज, खाद्य सामग्री आदि का लालच प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिये प्रेरित किया जाता है तथा राजेश कुमार ने बताया कि मेरा भाई शाखा व चाचा का लड़का रवि पुत्र मजनू आस पास के जिले में घूम फिर कर लोगो को ईसाई धर्म अपनाने के लिये प्रेरित करते है और हमारे गांव में भेजते है जहां मैं और मेरे पिता जी ईसाई धर्म अपनाने के लिए बताते है।Ó मौके पर धर्म परिवर्तन करने के लिए सामग्री अभिलेख भी मिले जिनको पुलिस कब्जे में लिया गया तथा अभियुक्तगण राजेश कुमार उर्फ गगलू व कुन्दन पुत्र मंशा राम उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

