श्रावस्ती (आरएनएस )। उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से 11.11.2025 मंगलवार को अपराह्न 01:00 बजे से कलेक्टेऊट सभागार, भिनगा-श्रावस्ती में गठित जिला स्तरीय समिति के सम्मुख उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में किया जायेगा।
उक्त के क्रम में ऑनलाइन कृषि यंत्रीकरण की एस0एम0ए0एम0/इन-सीटू योजनान्तर्गत कृषि यंत्रोंध्कस्टम हायरिंग सेन्टर फार्म मशीनरी बैंक की बुकिंग करने वाले किसान भाईयों को सूचित किया है कि निर्धारित तिथि व स्थान पर यंत्रों की ई-लॉटरी में प्रतिभाग करने का कष्ट करें। ई-लॉटरी के समय उपस्थित न होने वाले कृषकोंध्समस्त कृषकों को ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के नाम से सहमत माना जायेगा एवं उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, ऐसा मानकर प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

