स्टूडेंट्स से अधिक फीस वसूले जाने का लगा रही आरोप
प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में अधिक फीस वसूलने के विरोध में छात्राएं धरने पर बैठ गई। इस दौरान कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्राओं ने कहा- हमारे धरने के दौरान वीडियो बनाकर डराया जा रहा था। कहा गया कि बाद में तुम लोग पर कार्रवाई की जाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अभी तक तीन बार महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवैध शुल्क वसूली को वापस लेने की मांग की गई थी। इसके बावजूद भी महाविद्यालय प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया। तीन दिन पहले कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को पत्र देकर स्पष्ट किया गया था कि यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो सोमवार को बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में आज कार्यकर्ता यहां विरोध प्रदर्शन करेंगे।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज को छोड़कर अन्य सभी संघटक कॉलेजों में विद्यार्थियों से प्रथम वर्ष में 5,000 सिक्योरिटी शुल्क सहित कुल 50,000 फीस ली जाती है, जो द्वितीय वर्ष से 45,000 हो जाती है। वहीं आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्राओं से 53,000 पाठ्यक्रम शुल्क तथा 5,000 महर्षि दयानंद संस्थान को अनिवार्य रूप से डोनेशन के रूप में, कुल 58,000 वसूले जा रहे हैं। यही शुल्क द्वितीय वर्ष की छात्राओं से भी लिया जा रहा है।
प्रयाग महानगर के महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय की गवर्निंग काउंसिल, जिसके अध्यक्ष पंकज जायसवाल हैं, उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना करती है। न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि उक्त गवर्निंग काउंसिल अवैध है और पंकज जायसवाल द्वारा अध्यक्ष पद का अवैधानिक रूप से अधिग्रहण किया गया है।
आदेशानुसार पंकज जायसवाल को महाविद्यालय प्रबंधन से तत्काल हटाने एवं किसी भी प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप से रोका गया था। वर्तमान में वे अवैधानिक रूप से गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इनकी मिलीभगत एवं धोखाधड़ी के संबंध में वर्ष 2018 में मु_ीगंज थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

