पुलिसकर्मी खड़ा होकर देखता रहा
प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। यहां स्वरूप रानी अस्पताल की मॉच्र्यूरी में महिला के शव को एक व्यक्ति घसीटकर ले गया। जबकि वहीं एक पुलिसकर्मी खड़ा होकर यह सब देखता रहा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
ज्ञात हो कि रविवार दोपहर सराय इनायत क्षेत्र के वाराणसी- प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर 40 साल की एक महिला की लाश मिली। कॉन्स्टेबल पोस्टमॉर्टम के लिए ऑटो से शव लेकर पहुंचा। लाश के करीब मिले दस्तावेज से पुलिस ने उसकी पहचान शन्नो पत्नी जहाजी के रूप में की।
पुलिस के अनुसार शव के बारे में परिवार को सूचना दी गई। लेकिन वह समय से घटनास्थल पर नहीं पहुच सके। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मौजूदगी में लाश का पंचायतनामा भर कर उसे मॉच्र्यूरी हाउस भेज दिया।
सिपाही शिवाकांत ने बताया कि मैं मॉच्र्यूरी पर ऑटो से डेडबॉडी लेकर पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद ऑटो खड़ी करके ड्राइवर कहीं चला गया। मैंने डेड बॉडी को वहां के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। मैं पैसे देकर वहां से चला आया था। इसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं।
इस बाबत एसओ सराय इनायत का कहना है कि महिला ने ट्रेन से कटकर सुसाइड किया था, उसके डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मॉच्र्युरी भिजवा दिया गया था। वीडियो की जानकारी मुझे नहीं है।
सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने कहा कि हमारे पास शव को घसीटने की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर परिजन शिकायत करते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

