० नक्सल नेताओं की माताओं ने भी वीडियो जारी कर पुनर्वास करने कहा
० हिड़मा और बारसे देवा के परिजनों से मिलकर पुनर्वास का किया जा रहा प्रयास
सुकमा, १० नवम्बर (आरएनएस)। उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा सोमवार को अपने एकदिवसीय दौरे में प्रशासनिक अमले के साथ सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा के आश्रित ग्राम पूर्वर्ती पहुंचे। यह वही गाँव है जहां से छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा और बारसे देवा निकले हैं, जहाँ आज भी उनके परिजन निवास करते हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिड़मा की माता माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की माता बारसे सिंगे से मुलाकात की और पुन: सरकार की तरफ़ से कहा कि यदि वे पुनर्वास करते हैं तो सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। नक्सल लीडर की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने को कहा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल लीडर के परिवारों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने सभी से संवाद करते हुए क्षेत्र में विकास की आवश्यकता के विषय में चर्चा भी की। उपमुख्यमंत्री शर्मा एवं पूरे शासन-प्रशासन द्वारा क्षेत्र की शांति के लिए हिड़मा और बारसे देवा के पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण तथा पूर्वर्ती के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

