लालगंज, प्रतापगढ़ 11 नवंबर (आरएनएस )। बाबा घुइसरनाथ के समीप पूरे गंगू निवासी पूर्व प्रधान एवं अधिवक्ता दिनेश मिश्र की माँ सुभद्रा कुमारी 95 का सोमवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया। निधन की जानकारी पर विधायक आराधना मिश्रा मोना व सांसद प्रमोद तिवारी ने परिजनों से फोनिक वार्ता कर दुख जताया है। वहीं मंगलवार को साथी की मां के निधन पर दुखी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश व संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र, विकास मिश्र, टीपी यादव, संदीप सिंह, राम मोहन सिंह, केबी सिंह, राजेन्द्र मिश्र, लाल विनोद प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, अजय शुक्ल गुडडू, प्रमोद सिंह, विनय शुक्ला, रवीन्द्र नाथ तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, संतोष सरोज, घनश्याम मिश्र, शिवाकांत उपाध्याय, विनोद शुक्ल, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, संतोष सिंह, सुशील शुक्ला, विनोद मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, शहजाद अंसारी, कमलेश तिवारी, रमेश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, सुमित त्रिपाठी आदि अधिवक्ता रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

