लालगंज, प्रतापगढ़ 11 नवंबर (आरएनएस )। अवैध रूप से हरे वृक्षों की कटाई को लेकर स्वामी करपात्री जी महराज सेवा संस्थान द्वारा सीओ से शिकायत की गयी। भटनी क्षेत्र के राकेश त्रिपाठी, प्रकाश पाण्डेय, दीपेन्द्र ओझा आदि ने सीओ आशुतोष मिश्र को दिये गये मांग पत्र कहा है कि लालगंज अझारा व इसके आसपास के क्षेत्रों मे बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों की अवैध कटान की जा रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण को खतरा बढ़ रहा है। सीओ आशुतोष मिश्र ने लोगो को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

