सुलतानपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। नगर क्षेत्र के बलवंता मन्दिर संघ कार्यालय पर देर शाम भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेगड़ी का 105 वां जन्म दिवस सादगी पूर्ण तरीके से स्वालम्बन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा ठेगड़ी जी का जन्म 1920 ई0 में महाराष्ट्र के वर्धा में दीपावली पर्व पर 10 नवम्बर को हुआ था इनका राष्ट्र के प्रति भक्ति भाव और कामगारों के प्रति संवेदनशीलता ने इनको राष्ट्र ऋषि एवं राष्ट्र योगी बना दिया। अपना पूरा जीवन देश की दशा और दिशा सुधारने के मंशा से कार्य किया। कार्यक्रम को दिनेश शुक्ला विभाग प्रमुख, शशांक मोहन शुक्ल जिला मंत्री, वी.सी शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने संम्बोधित किया। इस अवसर पर अनूप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव, विनय सेन, सतीश चन्द्र मिश्रा समेत दर्जन भर लोग रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

