सुलतानपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। छात्र संगठन एसएफआई ने राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर में 11 सदस्यीय इकाई कमेटी का गठन। जिला सचिव दुर्गेश यादव के नेतृत्व में किया। संगठन के जिला सचिव दुर्गेश यादव ने कहा कि राणा प्रताप कॉलेज के अंदर संगठन के साथियों ने लगातार सदस्यता अभियान को चलाया उसी क्रम में आज कॉलेज कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बलराम गौड़ को कॉलेज अध्यक्ष और रवि प्रसाद को कॉलेज सचिव चुना गया साथ ही अनिकत वर्मा को कॉलेज उपाध्यक्ष निखिल सिंह को संयुक्त सचिव और अंकित यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया सत्यम कुमार, शिवा पांडेय, आकाशदीप, आदित्य यादव को सर्वसम्मति से कॉलेज कमेटी के सदस्य के रूप में चुना गया। कॉलेज सचिव रवि प्रसाद ने कहा कि एस.एफ.आई जिले का एकमात्र संगठन है जो छात्रों के मुद्दे पर संघर्ष करती है राणा प्रताप कॉलेज के अंदर पीने के पानी से लेकर और कॉलेज की लाइब्रेरी खुलवाने तक और फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर हमने लगातार संघर्ष किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि हमारी चुनी हुई कमेटी कॉलेज के अंदर एक बेहतर पठन-पाठन के माहौल को बनाने के लिए आगे भी संघर्ष को जारी रखेगी। कॉलेज अध्यक्ष बलराम गौड़ ने कहा कि आज कमेटी गठन के वक्त आर्मी और पुलिस की तैयारी करने वाले तमाम छात्रों ने कहा कि शहर के अंदर स्थित पंतस्टेडियम जहां छात्र अपनी दौड़ करने के लिए कभी भी जाया करते थे और उनसे किसी प्रकार का शुल्क कभी नहीं लिया गया लेकिन अब उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर और मासिक फीस के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है जो सरासर गलत है शहर के अंदर स्टेडियम के अलावा और कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन का यह कदम बहुत ही निंदनीय है। हम छात्र संगठन एसएफआई के लोग कल इस मामले को लेकर जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे। कमेटी गठन के वक्त शिवा वर्मा, आशीष यादव, प्रभात यादव, विपिन, तुषार यादव, आकाश वर्मा, शिवम्, अकरम खान, पुनीत समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

