सुलतानपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। कहते हैं कि यदि इच्छाशक्ति दृढ और मज़बूत हो तो कोई भी कार्य किसी भी उम्र या परिस्तिथि में असंभव नहीं होता, इसका उदाहरण सुल्तानपुर जिले के सुधीर कुमार सिंह हैं।
पुरे केशवराय, बहरौली ग्राम के शीतला प्रसाद सिंह एडवोकेट के पुत्र 2010 में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर 475 रैंक के साथ अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया था। आज गोवा में आयोजित विश्व स्तरीय हॉफ आयरन मैन प्रतियोगता में भाग लेकर सफलता पूर्वक पूरा किया। यह प्रतियोगिता कठिनतम प्रतियोगिताओं में से एक होती है जिसमें 1.9किमी तैराकी समुंद्र में, 90 किमी साइकिलिंग और 21किमी रनिंग की करनी होती है जिसमें देश विदेश से लोग सम्मिलित होते हैं श्री सिंह ने इसे 6:27 घंटे में पूरा किया। श्री सिंह वर्तमान में उत्तर रेलवे मुख्यालय में डिप्टी सीओएम् गुड्स के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

