कंकाल के रूप में हुआ परिवर्तित
कुड़वार/सुल्तानपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। कुड़वार भंडरा मार्ग पर लोनीखार गांव से चंद कदम दूरी पर महिला का कंकाल रूपी शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र प्रतापपुर गांव से जुड़ा है। गांव से दूर जंगल झाडिय़ों में महिला का अर्ध नग्न कंकालरूपी शव मिलने से हड़कंप मच गया।शव मिलने की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतका के कमर के ऊपर का हिस्सा कंकाल के रूप में परिवर्तित हो चुका है जबकि कमर के नीचे काले रंग की सलवार है। शव से कुछ ही दूरी पर सौ सौ के कुछ नोट भी पड़े मिले। स्थानीय पुलिस ने शव मिलने की सूचना एफएसएल टीम को दी। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने शव के पास से नमूने एकत्र कर लिए। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखवाया जा रहा है। शव की शिनाख्त हो जाने या शिनाख्त न होने की दशा में 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

