प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं शिक्षा । छात्राओं ने अत्यंत उत्साह से अपने विचार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किए।
मूल्यांकन डॉ ऐश्वर्या सिंह एवं डॉ अनुराग पांडे ने किया। प्राचार्या प्रो आशिमा घोष ने छात्राओं को शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सावधानीपूर्वक प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। जगत तारन एजुकेशन सोसायटी के ट्रेजरार श्री शंकर चैटर्जी ने एआई की आवश्यकता से सभी को परिचित कराया। प्रतियोगिता में लवी सिंह, अपर्णा उपाध्याय एवं शांभवी ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। मोहिनी यादव एवं सलोनी मिश्रा ने द्वितीय स्थान और कीर्ति यादव एवं प्रतिभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विभाग की संयोजिका प्रो काजल देब ने छात्राओं को एआई के प्रयोग के प्रति प्रोत्साहित करते हुए अपनी सृजनात्मकता का प्रयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमा गुप्ता और डॉ माधुरी राठौर ने किया। डिजिटल सहयोग विभाग के डॉ आशीष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ अनुज कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

