उप्र विस के पूर्व अध्यक्ष ह्दयनारायण दीक्षित करेगे 16 नवंबर को सम्मानित
प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षाविद और राजकीय महाविद्यालय गोसाईखेडा, उन्नाव के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो (डा) आरपी वर्मा को साहित्य भूषण सम्मान 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे हरिबंश लाल शुक्ल सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज, ऊंचगांव उन्नाव में प्रदान किया जाएगा। प्रो (डा) आरपी वर्मा को यह सम्मान राष्ट्रवादी विचारक, लेखक, राजनेता और उप्र विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री ह्दयनारायण दीक्षित प्रदान करेगे।
प्रो (डा) आरपी वर्मा संस्था के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। अम्बेडकर नगर निवासी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रो (डा) आरपी वर्मा की शिक्षा इविवि और बीएचयू से हुई थी। वह राजकीय महाविद्यालय गोसाईखेडा उन्नाव में हिन्दी के विभागाध्यक्ष है। प्रो (डा) आरपी वर्मा उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज में 30 अगस्त 2009 से 14 जुलाई 2011 तक सदस्य और 15 जुलाई 2011से 24 अगस्त 2012 तक अध्यक्ष थे। इस दौरान चयन बोर्ड में उल्लेखनीय कार्य किया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

