प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। मां सीता रसोई की डायरेक्टर श्रीमती मनप्रीत कौर की ओर से माघ मेला क्षेत्र में पहली बार कई स्थानों पर विशाल भण्डारा इस बार से चलाया जाएगा, जहां हजारों श्रद्धालुओं को दिन – रात चाय, नाश्ता, खाना और गर्म कपडे मिलेगे।
मां सीता रसोई की डायरेक्टर युवा उद्यमी श्रीमती मनप्रीत कौर की ओर से माघ मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पहली बार नाश्ता और खाने की सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने जा रही है। श्रीमती मनप्रीत कौर इसके पूर्व कई वर्षो से अयोध्या में सीता मां की रसोई, वृन्दावन में कई स्थानों पर विशाल भण्डारा चला रही है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व तीर्थराज
प्रयागराज के महाकुम्भ-2025 में कई स्थानों पर विशाल भण्डारा दिन, रात चलाकर लाखों श्रद्धालुओं को चाय, नाश्ता, खाना और गर्म कपडे दिए थे। श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि त्रैम्बकेश्वर (नाशिक) कुंभ, हरिद्वार कुंभ और सिंहस्थ महाकुम्भ उज्जैन में भी विशाल भण्डारा चलाने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गयी है जिससे कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को चाय, नाश्ता, खाना और गर्म कपडे मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

