प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। संगम की रेती पर तीन जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा से एक माह तक लगने वाले माघ मेला में ओम नम: शिवाय प्रयागराज की ओर से दर्जनभर स्थानों पर दिन – रात विशाल भण्डारा शीघ्र शुरू होने जा रहा है। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं को सुविधापूर्वक खाना खिलाया जाएगा। मेला प्रशासन की ओर से परेड सहित दर्जनभर स्थानों पर जमीन आवंटित होते ही विशाल भण्डारा दिन, रात शुरू हो जाएगा।
ओम नम: शिवाय के पूज्य गुरुदेव ने बताया कि 49 वर्ष से संस्था की ओर से माघ मेला, अद्र्ध कुंभ, महाकुंभ मेला, प्रयागराज, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर और अयोध्या धाम में विशाल भण्डारा चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड के पहले चरण और दूसरे चरण में प्रयागराज, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर और अयोध्या धाम में लाखों मजदूर, जरूरतमंदों, प्रवासियों और वहां के रहने वाले जरुरत मंदो को नाश्ता, खाना उपलब्ध कराया था। ओम नम: शिवाय के पूज्य गुरुदेव ने बताया कि इस बार श्रदालुओं की सुविधा के लिए खाने में रोटी, सब्जी, पनीर, छोला, भटूरा, तहरी, पूडी, कचौडी, रसगुल्ला, बूंदी, इमरती, खीर, चावल, पुलाव, डोसा सहित अन्य खाद्य सामग्री दी जाएगी। गुरुदेव ने बताया कि चार वर्ष से प्रयागराज, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर और अयोध्या धाम के मेडिकल कालेज के मरीज, तीमारदार और विवि के छात्र, छात्राओं को दिन में दो बार खाना नि:शुल्क दिया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

