विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान का द्विदिवसीय सांस्कृतिक उत्सव
प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित द्विदिवसीय ‘आलोक स्मृति रंगोत्सवÓ का शुभारंभ बुधवार, 12 नवम्बर से रवींद्रालय प्रेक्षागृह, गोल्डेन जुबिली स्कूल परिसर, जॉर्जटाउन में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सांय 7 बजे से प्रारंभ होगा। यह रंगोत्सव संस्थान के संस्थापक सचिव स्वर्गीय आलोक रस्तोगी की पावन स्मृति को समर्पित है।
उद्घाटन संध्या (12 नवम्बर) को संस्थान के कलाकार हास्य नाटक ‘दूल्हा भाईÓ का मंचन करेंगे, जिसका निर्देशन अजय मुखर्जी ने किया है। द्वितीय संध्या (13 नवम्बर) में नृत्य नाटिका ‘कृष्णामृतÓ का प्रदर्शन होगा, जिसका निर्देशन सायोनी भट्टाचार्या करेंगी। यह प्रस्तुति भारतीय नृत्य शैलियों का संगम है जिसके माध्यम से कृष्ण कथा को सांगीतिक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष अभिलाष नारायण के अनुसार रंगोत्सव का उद्देश्य दर्शकों को विविध कला रूपों से जोडऩा और नाट्य व नृत्य की समन्वित अभिव्यक्ति के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध धारा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि संस्थान के संस्थापक सचिव आलोक रस्तोगी जी का इस वर्ष अगस्त माह में निधन हो गया था, इसलिए यह उत्सव उनकी स्मृति को भावांजलि के रूप में समर्पित किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

