खायीं नींद की 29 गोलियां, थाना इंचार्ज और दरोगा ने टॉर्चर का आरोप
प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। में एक निजी फाइनेंस कंपनी की महिला ब्रांच मैनेजर ने पुलिस पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए सुसाइड की कोशिश की। उसने एक साथ नींद की 29 गोलियां खा ली। अब महिला की हालत गंभीर है।
सुसाइड की कोशिश से पहले महिला ने वीडियो आरोपों का बनाया, एक पेज का नोट लिखा। इसमें आरोप लगाया कि 12 लाख की सारी ज्वेलरी चोरी होने के 5 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर किया। अश्विनी सर (फाफामऊ थाना इंचार्ज) और प्रमोद सर (सब इंस्पेक्टर) ने मुझे टॉर्चर किया। जिससे परेशान होकर मैं जान दे रही हूं। मम्मी-पापा मेरे लिए परेशान मत होना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभया पांडेय गोरखपुर में बरगदवा की रहने वाली हैं। गोरखपुर में ही इनकी शादी हुई है। पति प्राइवेट जॉब करते हैं। अभ्या दो साल से प्रयागराज के फाफामऊ में रहकर अरोहन फाइनेंस कंपनी में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
अभ्या पांडेय ने नींद की गोलियां खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो में अभ्या ने कहा- पूरा फाफामऊ थाना जानता है कि मेरी ज्वेलरी किसने चुराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अश्विनी सर (फाफामऊ थाना इंचार्ज) और प्रमोद सर (सब इंस्पेक्टर) ने मुझे टॉर्चर किया। डेढ़ महीने से मुझे सिर्फ गोल-गोल घुमाया जा रहा है। लगातार कॉल करने के बावजूद पुलिस सिर्फ टालमटोल कर रही, जिससे परेशान होकर मैं जान दे रही हूं।
अभ्या ने नोट में लिखा है कि मम्मी-पापा मेरे लिए परेशान मत होना मैं जानती हूं कि मैं जो कदम उठाने जा रही हूं, वह कायरता वाला है। लेकिन क्या करूं, आप ही लोग बताइए। मैं क्या करती, मेरी सारी ज्वेलरी चोरी हो गई। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एफआईआर होने में ही सात दिन लग गए। इसके बाद भी एक भी कार्रवाई नहीं हुई। अगर पीडि़त के साथ पुलिस ऐसे करेगी तो जनता का भरोसा कैसे रहेगा?
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

