प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम सदस्यता अभियान के क्रम में आज दायरा शाह अजमल स्वर्गीय मोहम्मद फाजिल अंसारी के मलका हुस्न आरा स्कूल प्रांगण में सदस्यता कैंप लगाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने मजलिस का दामन थामा।
महिलाएं भी इस सदस्यता शिविर में दर्जनों की संख्या में सदस्य बनीं। मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद अनवार आलम अंसारी को वार्ड नंबर 98 दायराशाह अजमल का उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद, महानगर संगठन मंत्री सैय्यद इरशाद आलम, महानगर उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद अंसारी, एजाज़ अहमद नक़वी महानगर उपाध्यक्ष, ज़ुबैर अहमद विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिम, फरहत सिद्दीकी वार्ड नंबर 98 अध्यक्ष, आफताब अहमद, मोहम्मद सैफ, मलिका आलम आरा, सना शाकिरा,
मलिका हसीन आरा, गुडिय़ा बेगम, निशात आबिद, नसरीन बेगम, फराह आबिद, शेरू, शदरूदीन, आसिफ अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

