संविधान के अनुच्छेद 39 ख के क्रियान्वयन हेतु डान संकल्पित
प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। एक ओर जहां डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के तत्वावधान में यमुनापार के दो दर्जन से अधिक गांवों के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में ग्राम समाज की जमीन भूमिहीनों में आवंटन किए जाने हेतु डान संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के नेतृत्व में चार सूत्रीय मांगों को लेकर संविधान के सम्मान में संविधान पदयात्रा निकाल कर भूमिहीनों को जागरूक किया जा रहा है।
मंगलवार को सत्ताइसवें दिन विकास खण्ड जसरा थाना घूरपुर स्थित ग्रामसभा सेमरा कलबना में डान संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के नेतृत्व में संविधान पदयात्रा निकाली गई। संविधान पदयात्रा निकाले जाने से पूर्व डान संस्थापक आईपी आईपी रामबृज ने बताया कि देश मे छुआछूत मानना देशद्रोह है और संविधान के अनुच्छेद-17 का उलंघन है। जातिवाद आतंकवाद है, जातिबन्दी कानून अविलम्ब बनाओ। जाति उत्पीड़क को आतंकवादी घोषित करो। एससी, एसटी एक्ट को बेसिक स्ट्रक्चर का पार्ट बनाओ। अंधविश्वास, पाखण्ड, कर्मकाण्ड को बढ़ावा देने वाली संस्थानों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करो। जमीन और उद्योगों का राष्ट्रीयकरण करो। ग्रामसमाज की जमीन भूमाफियाओं से मुक्त कराकर भूमिहीनो में अबिलम्ब आवंटित करो जैसे मांग को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से पूरे गांव में संविधान पदयात्रा निकाली गई।
संविधान पदयात्रा में मनदीप, किशन कुमार, घनश्याम सरोज, विक्रमी प्रसाद, राम नरेश, रेशमा पटेल, सुनीता, राजवंती, सोनी, सुषमा, संगीता देवी, शांति, सुधा के साथ पचासों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

