मेरठ 11 नवंबर (आरएनएस )। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के माध्यम से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलो पर मतदाताओ को बेहतर अनुभव प्रदान करने एवं सुगमता बढाने हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलो का संभाजन कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशो के अुनपालन में संबंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदारो के माध्यम से जनपद में अवस्थित सातो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलो का भौतिक सत्यापन कराकर 1200 से अधिक मतदाताओ की संख्या वाले मतदेय स्थलो के संभाजन उपरांत मतदेय स्थलो की नई आलेख्य सूची तैयार की गई है।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के उपबंधो के अनुसरण में मैं डा0 वी0के0 सिंह, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मेरठ एतद्द्वारा दिये गये लोकसभा/विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केन्द्रो, मतदान स्थलो में विनिर्दिष्ठ मतदान केन्द्रो के समक्ष अंकित मतदान क्षेत्रो के मतदाताओ के समूहो के लिए मतदान केन्द्रो के रूप में प्रस्तावित सूची का आलेख्य दिनांक 10 नवम्बर 2025 को एक सप्ताह की अवधि हेतु प्रकाशित करता हॅू।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 11-बागपत, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 43-सिवालखास, संभाजन के पूर्व की स्थिति मतदान केन्द्र 182, मतदेय स्थल 371, संभाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 182, मतदेय स्थल 390, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 3-मुजफ्फरनगर, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 44-सरधना, संभाजन के पूर्व की स्थिति मतदान केन्द्र 182, मतदेय स्थल 373, संभाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 182, मतदेय स्थल 420, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 4-बिजनौर, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 45-हस्तिनापुर (अ0जा0), संभाजन के पूर्व की स्थिति मतदान केन्द्र 190, मतदेय स्थल 369, संभाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 190, मतदेय स्थल 397, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 10-मेरठ, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 46-किठौर, संभाजन के पूर्व की स्थिति मतदान केन्द्र 176, मतदेय स्थल 395, संभाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 176, मतदेय स्थल 413,
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 10-मेरठ, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 47-मेरठ कैंट, संभाजन के पूर्व की स्थिति मतदान केन्द्र 144, मतदेय स्थल 439, संभाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 144, मतदेय स्थल 474, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 10-मेरठ, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 48-मेरठ, संभाजन के पूर्व की स्थिति मतदान केन्द्र 129, मतदेय स्थल 323, संभाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 129, मतदेय स्थल 343, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 10-मेरठ, लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 49-मेरठ दक्षिण, संभाजन के पूर्व की स्थिति मतदान केन्द्र 166, मतदेय स्थल 488, संभाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 166, मतदेय स्थल 544 है। जनपदीय योग- संभाजन के पूर्व की स्थिति मतदान केन्द्र 1169 तथा मतदेय स्थल 2758, संभाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 1169 तथा मतदेय स्थल 2981 है।
उन्होने जनसामान्य से अपील की है कि जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदान केन्द्रो की आलेख्य सूची के संबंध में यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो कृपया लिखित रूप में दिनांक 16 नवम्बर 2025 तक उनके कार्यालय (जिला निर्वाचन कार्यालय, स्थित कलेक्ट्रेट परिसर, मेरठ) में या संबंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार के कार्यालय (तहसील कार्यालय) में प्रस्तुत कर सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

