मेरठ 11 नवंबर (आरएनएस )। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को लूटने वाले बादल की मंगलवार को तड़के टीपी नगर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शातिर बादल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि दो दिन पहले पंजाबीपुरा में महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना में भी बदल का ही हाथ था।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले टीपी नगर थाना क्षेत्र के पंजाबीपुरा में एक बदमाश ने नाली साफ करने के बहाने घर में घुसकर महिला की चेन लूट ली थी। महिला द्वारा इस मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
दिल्ली विस्फोट के कारण हाई अलर्ट के चलते मंगलवार को तड़के टीपी नगर पुलिस मेवला पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ। जिसने अपना नाम मंगतपुरम निवासी बादल पुत्र कश्मीरीलाल बताया।
बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और 19,700 रुपए बरामद हुए। पूछताछ में बादल ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को लूटता था। दो दिन पहले पंजाबीपुरा में भी उसने घर में घुसकर महिला से चेन लूटी थी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

