अल्मोड़ा,11 नवंबर (आरएनएस)। अल्मोड़ा के प्रमोद सिंह पाटनी ने चेन्नई में आयोजित एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने 1500 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रतियोगिता में चैंपियनशिप अपने नाम की। मूल रूप से टनकपुर के निवासी प्रमोद सिंह पाटनी वर्तमान में अल्मोड़ा एलआईसी में उच्च श्रेणी सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वे सैन्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता कुंवर सिंह पाटनी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके ससुर चंदर सिंह बिष्ट भी सेना से रिटायर्ड हैं और उनकी ससुराल अल्मोड़ा नगर से सटे सरसों गांव में है। प्रमोद के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तराखंड के खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनके तीन स्वर्ण पदक जीतने पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक मनोज तिवारी, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, सहित नगर के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

