आजमगढ़ ,11 नवंबर(आर एन एस) जनपद जौनपुर के शाहगंज नगर स्थित सुल्तानपुर रोड, लक्ष्मी शंकर पेट्रोल पम्प से सौ मीटर आगे सुरिस में दो अक्टूबर को नव निर्मित कान्हा हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भब्य शुभारम्भ रमेश सिंह विधायक शाहगंज,वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया) प्रबंधक विश्वनाथ इंस्टीट्यूशन्स आफ एजुकेशन कलान व समाजसेवी राहुल सिंह के कराम्बुज द्वारा फीता काटकर करतल ध्वनि के साथ किया गया।इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह ने कहा कि कान्हा हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के यहां खुल जाने से अब क्षेत्र के गम्भीर रोगियों को दूर दराज के शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा भविष्य में यह हास्पिटल क्षेत्रीय जनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।हास्पिटल के डायरेक्टर ज्ञानेश सिंह प्रिन्स ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। इस हास्पिटल में डा0अभिनव कुमार डी0एम0कार्डियोलाजिस्ट प्रत्येक रविवार को तथा डा0पवन कुमार चौबे डी0एम0गैस्ट्रोलाजिस्ट हर पन्द्रह दिन बाद रविवार को उपलब्ध रहते हैं, इसके अलावा डा0राबिन सिंह एम0एस0आर्थो हर मंगलवार,डा0अग्रज मिश्र,एम0एस0गोल्डमेडलिस्ट न्यूरो एण्ड स्पाइनल रोग विशेषज्ञ प्रत्येक शुक्रवार, डा0एन0के0 सिन्हा एम0एस0 सर्जन प्रतिदिन,डा0पी0के 0सिंह व डा0कुंदन कुमार प्रत्येक दिन उपलब्ध रहते हैं।
शुभारंभ के अवसर पर डा0बजरंगी सिंह, डा 0महेंद्र बिंद, डा 0आर0एस0प्रजापति, रिंकू सिंह प्रधान, डा 0आर0एम0बिंद,वीर अभिमन्यु पी आर ओ तथा क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

