आजमगढ़ 11 नवम्बर(आर एन एस)- जिला ग्राम उद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया है कि उ0प्र0, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद स्तर पर शिक्षित बेरोजगार, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक तथा परम्परागत कारीगरों के युवक/युवतियों को स्वरोजगार की स्थापना हेतु विभागीय योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजागर योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किये जाने हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक-12 नवंबर 2025 को अपरान्ह-2.00 बजे विकास खण्ड-अजमतगढ़ तहसील- सगड़ी जनपद आजमगढ़ में किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक लाभार्थी उपस्थित हो कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

