आजमगढ़ ,11 नवंबर(आर एन एस)थाना अतरौलिया अंतर्गत वादी द्वारा प्रा0पत्र दिया गया कि अभियुक्त जयपुरी निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी ग्राम चत्तुरपुर मधईपट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के द्वारा वादी की पत्नी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाया गया। जिसके संबंध वादी के प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0348/25 धारा 87 बीएनएस बनाम जयपुरी निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी ग्राम चत्तुरपुर मधईपट्टी थाना अतरौलिया तह0 बूढऩपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 69/115(2)/351(3) बीएनएस की वृद्धि की गई है ।
आज मंगलवार को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जयपुरी निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी ग्राम चत्तुरपुर मधईपट्टी थाना अतरौलिया तह0 बूढऩपुर जनपद आजमगढ़ को मुण्डेरा चौराहे के पास से कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 09.05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

