0-44 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुँचे गणना प्रपत्र
धमतरी, 12 नवंबर (आरएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य सहित धमतरी जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तीव्र गति से जारी है। जिले में यह अभियान 4 नवंबर से प्रारंभ हुआ है, जिसके अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्रों—56-सिहावा, 57-कुरूद और 58-धमतरी—में 743 बूथ लेवल अधिकारी (क्चरुह्र) सक्रिय रूप से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) और घोषणा प्रपत्र प्रदान कर रहे हैं।
केवल आठ दिनों की अवधि में जिले के 44 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुँच चुके हैं। अब तक 287576 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि जिले में कुल 647147 मतदाता पंजीकृत हैं। विधानसभा क्षेत्र धमतरी के एसडीएम एवं श्वक्रह्र (मतदाता पंजीकरण अधिकारी) पीयूष तिवारी ने आज मतदान केंद्र क्रमांक 114, गोकुलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं भी गणना प्रपत्र का वितरण किया तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने वार्ड के बीएलओ हेमंत यादव को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश मिश्रा स्वयं तीनों विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम एवं ईआरओ से प्रतिदिन प्रगति की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्री-फिल्ड (पूर्व-भरी हुई) गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) बीएलओ को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बीएलओ द्वारा इन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मतदाता स्वयं भी 1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं। पिछले एसआईआर-2003 की मतदाता सूची द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्यद्गष्ह्लद्बशठ्ठ.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ/स्रद्गशश्चशह्म्ह्लड्डद्य/ वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने या अपने परिवारजनों के नाम खोज सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही श्वष्टढ्ढहृश्वञ्ज मोबाइल ऐप के माध्यम से क्चशशद्म ड्ड ष्टड्डद्यद्य 2द्बह्लद्ध क्चरुह्र सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से गणना प्रपत्र भरने और अन्य मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर स्ढ्ढक्र-2026 से संबंधित उपयोगी जानकारियां लगातार साझा की जा रही हैं।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है, वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा भी बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश मिश्रा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और त्रुटि-रहित मतदाता सूची के निर्माण में प्रशासन को सहयोग दें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

