मेरठ 12 नवंबर (आरएनएस )। उप श्रमायुक्त मेरठ राजेश मिश्रा ने बताया कि श्रम विभाग उ0प्र0 के अधीन उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ के अन्तर्गत निर्माण से सम्बन्धित 40 प्रकार की प्रक्रियाओ के श्रमिको का पंजीकरण कराया जाता है पंजीकृत निर्माण श्रमिको को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ जैसे मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना व अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ प्राप्त होता हैं पंजीकृत निर्माण श्रमिको को समय समय पर अंशदान जमा करते हुए अपने पंजीयन कार्ड का नवीनीकरण कराना होता है जिन श्रमिको का पंजीयन कार्ड अद्यतन नवीनीकृत नही होता है ऐसे श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ का लाभ प्राप्त नही होता है।
मा0 मंत्री जी, श्रम एवं सेवायोजन की अध्यक्षता मे दिनांक 28 अप्रैल 2025 को आहूत बैठक में भी इस संबंध मे निर्देशित किया गया था कि ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिन्होने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया गया है उनका नवीनीकरण कराये अथवा जब तक श्रमिकों द्वारा नवीनीकरण नही कराया जाता है तब तक उन्हे निष्क्रिय सूची मे रखा जाय। सचिव बोर्ड द्वारा नवीनीकरण कराये जाने हेतु अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 निश्चित की गयी थी परन्तु बहुत से श्रमिकों द्वारा नवीनीकरण न करा पाने के दृष्टिगत बोर्ड द्वारा अन्तिम तिथि को बढाकर 15 नवम्बर 2025 कर दिया गया है।
ध्यान रहे अब केवल 5 दिन शेष है यदि श्रमिकों द्वारा अंशदान जमा करके नवीनीकरण अन्तिम तिथि 15 नवम्बर 2025 तक नही कराया जाता है तो ऐसे श्रमिकों को निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा तथा उनकी गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिको मे नहीं की जाएगी और न ही उन्हें बोर्ड द्वारा संचालित किसी भी योजना का लाभ मिल पायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

