मेरठ 12 नवंबर (आरएनएस )। थाना भावनपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी नन्ने पुत्र इरफान नि0 ग्राम नगलाशाहू थाना भावनपुर उम्र करीब 21 वर्ष द्वारा पीडि़ता की किशोर पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले में पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर मु0अ0स0 335/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया था। थाना पुलिस द्वारा अपहर्ता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। आज थाना भावनपुर पुलिस ने आरोपी नन्ने पुत्र इरफान नि0 ग्राम नगलाशाहू थाना भावनपुर को गिरफ्तार किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

