मेरठ 12 नवंबर (आरएनएस )। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के कुछ दलित किसानों ने गांव के रहने वाले दबंग पर फर्जी बैनामों के जरिए अपनी जमीनों पर कब्जे का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
जलालपुर जोरा निवासी जितेंद्र और जयपाल के साथ गांव के रहने वाले कई दलित किसान बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले ओबीसी जाति के एक दबंग ग्रामीण ने फर्जी बैनामों के जरिए कई दलित किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
इन बैनामों में आरोपी ने अपने कई फर्जी नाम बताते हुए खुद को अनुसूचित जाति का दर्शाया है। जबकि किसानों या उनके पूर्वजों ने कभी भी उक्त व्यक्ति के नाम कोई बैनामा नहीं किया है। फर्जी बैनामों की लिस्ट एसएसपी ऑफिस में पेश करते हुए किसानों ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

