गोण्डा 12 नवंबर। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादर तथा थाना प्रभारी कोतवाली इटियाथोक कृष्ण गोपाल राय के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा कस्बा इटियाथोक एवं आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं व महिलाओं को बताया गया कि यदि किसी भी स्थान पर वो असुरक्षित महसूस हो या किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि दिखाई दे तो वे तुरंत एंटी रोमियो टीम से संपर्क करें।
साथ ही महिलाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई एवं उन्हें जागरूक किया गया कि वे किसी भी स्थिति में अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।
महिला सशक्तिकरण चौपाल में थाना पुलिस टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमे 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 – वीमेन पावर लाइन, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा, 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन,102 – स्वास्थ्य सेवा आदि शामिल रहा।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा लाल कार्ड वितरित किए गए और बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति / एंटी रोमियो टीम में थाना कोतवाली इटियाथोक
एस.आई. कपिल देव चौरसिया,
कांस्टेबल अमित गौड़, महिला कांस्टेबल सोनल मिश्रा शामिल रही। थाना कोतवाली इटियाथोक, जनपद गोंडा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।
सशक्त नारी – सुरक्षित समाज का संदेश जन-जन तक पहुँचाना ही अभियान का लक्ष्य है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

