पंडरी कृपाल (गोण्डा) 12 नवंबर। कोतवाली नगर लखनऊ हाईवे मार्ग लालपुर चंद्रभान में स्थित गाटा संख्या ,132,मी,131,जमीन पिलर से घेराबंदी को लेकर सोमवार शाम मारपीट व छिनौती के मामले में तीन नामजद व 15 से 20 अज्ञात पर मुकदमा लिखा गया है,कोतवाली देहात क्षेत्र के कैथोला,गांव के रहने वाले,लालजी सिंह उर्फ बसंत कुमार सिंह ने कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में,पवन सिंह, सुमित सिंह,अमरनाथ पांडे,15 से 20 अज्ञात पर जानलेवा हमला मारपीट तोड़ फोड़ ?छिनौती सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरा मामला लखनऊ हाईवे मार्ग पर स्थित लालपुर चंद्रभान गांव के पास लालजी सिंह के माता के नाम पर जमीन है,उसी जमीन पर साफ सफाई कर पिलर गाड़ रहे थे, लगवा रहे थे,तभी एक माननीय के संमधी व दामाद ने जानलेवा हमला कर दिये जिससे, लालजी के पुत्र अशोक सिंह बुरी तरीके से घायल हो गए जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज चल रहा है।लालजी सिंह ने बताया है कि जेब में रखें 11500 छीन लिए जाते समय पिलर को भी तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, सरकारी निरीक्षक कोतवाली नगर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

