कुशीनगर, 12 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के सखवनिया स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 49 वी स्वर्गीय बाबू वंशराज सिंह स्मारक फुटबॉल ट्रॉफी का दूसरे दिन संदीप फुटबॉल एकेडमी पीपीगंज गोरखपुर और देवरिया फुटबॉल क्लब देवरिया के बीच खेला गया।जिसमें देवरिया फुटबॉल क्लब देवरिया की टीम ने 0/1 से संदीप फुटबॉल क्लब पीपीगंज गोरखपुर को हराते हुए दूसरे दिन का मैच जीत लिया। इसके पूर्व दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ महात्मा गांधी इंटर कालेज सखवनिया के पूर्व प्रबंधक आनंद मोहन सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही गेंद को किक करके किया।।वहीं दूसरा मैच अखंड इलेवन क्लब बासगांव गोरखपुर और मऊ स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया जिसमें अखंड इलेवन क्लब बांसगांव गोरखपुर 1 गोल से विजयी घोषित हुई। जिसके मुख्यअतिथि पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि खेल को एक लक्ष्य बनाकर खेलें जिससे जीवन में भी कामयाबी मिल सकें।निर्णायक की भूमिका हीरा व प्रभात मिश्र ने निभाई।जबकि कमेंट्री अंशुमान पांडेय व विजय कुमार शुक्ल ने की। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रधानचार्य अमर बहादुर ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापित किया। इस दौरान शाकिर अली, ईशा खान, बलवंत सिंह, बृजेश कुमार सिंह, गोरख यादव, आनंद श्रीवास्तव, दिवाकर राव, महेश कुमार मिश्र, शमशुल हक, राजेश मिश्रा आदि काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

