यातायात, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान के अंतर्गत संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस ) उ.प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ शाखा प्रयागराज, चेयर मैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में आज यातायात पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज एवं थाना नवाबगंज के संयुक्त तत्वावधान में डी.बी.एस. इंटर कॉलेज आदमपुर तथा हीरा लाल पटेल इंटर कॉलेज पचदेवरा में यातायात, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान के अंतर्गत संयुक्त जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विद्यालय समुदाय को सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सचिव, जिला अपराध निरोधक समिति, संतोष कुमार ने बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु व्यवहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया पर सतर्कता, अज्ञात लिंक या फर्जी कॉल्स से बचाव तथा डिजिटल साक्षरता के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
महिला उपनिरीक्षक शीतल वर्मा ने मिशन शक्ति विषय पर सारगर्भित संबोधन करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भरता, साहस एवं आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 181 आदि की जानकारी देते हुए इनका सदुपयोग करने की अपील की।
अंत में नोडल प्रभारी गंगापार अंकित सिंह ने सभी आगंतुक अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्यजनों में शोएब आलम, जनसंपर्क अधिकारी जिला अपराध निरोधक समिति प्रयागराज), सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिन्हा, नोडल प्रभारी गंगापार अंकित सिंह, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्य रीनू सिंह, प्रबंधक शिवदीप सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार पटेल, प्रधानाचार्य सीमा पटेल, क्षेत्रीय प्रभारी राम रूप, क्षेत्रीय प्रभारी नरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रामचंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सीमा पटेल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य रीनू सिंह ने प्रस्तुत किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

