प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस )। आज कुलभास्कर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत रोल ऑफ इन्डियन वूमेन इन द फील्ड ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता जंतु विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनुराग त्रिपाठी ने अपने व्याख्यान में महिलाओं के संघर्ष को बताते हुए भारतीय महिलाओं का देश और समाज के विकास में योगदान को रेखांकित करते हुए तकनीकि और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रो सी एस चौबे ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को अच्छा नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो पवन कुमार पचौरी, डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ आभा त्रिपाठी, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ प्रिया श्रीवास्तव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। मिशन शक्ति समन्वयक डॉ श्रद्धा तिवारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

