बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, नैनी, इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरे दिन के सेमीफाइनल मुकाबले
प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस )। बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, नैनी में चल रहे इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और जोश से भरपूर रहे।
पहले सेमीफाइनल में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमेस्टर ग्लोबल स्कूल को 1–0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच की शुरुआत के तीसरे मिनट में यश वर्धन ने शानदार गोल किया, जिसने टीम को जीत की राह दिखाई।
मुख्य अतिथि सिस्टर डॉ. शमीता, प्राचार्या बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, नैनी, ने दोनों टीमों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यश वर्धन को बेस्ट प्लेयर ऑफ द डे पुरस्कार से सम्मानित किया।
दूसरे सेमीफाइनल में टैगोर पब्लिक स्कूल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल को 3–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस रोमांचक मैच के मुख्य अतिथि माधव पाहवा, ओनर सीखते जाओ एकेडमी, रहे, जिन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और उनकी टीम भावना की सराहना की और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अभिजीत को दिया जिन्होने दो गोल किए
अब फाइनल मुकाबला बेथनी कॉन्वेंट स्कूल और टैगोर पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

