प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस )। जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में गांधी अध्ययन मंडल द्वारा गांधी जन्म माह समापन तथा दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता प्रोफेसर हेरंब चतुर्वेदी, पूर्व अधिष्ठाता कला संकाय एवं अध्यक्ष मध्यकालीन इतिहास विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुस्तक मेले के उद्घाटन से हुआ, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आशिमा घोष तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर हेरंब चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलन करके तथा फीता काटकर पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। तत्पश्चात गांधी जी की तस्वीर पर माला फूल अर्पण करके गांधी माह समापन का प्रारंभ हुआ। डॉ. अंकिता चतुर्वेदी के निर्देशन में महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा रघुपति राघव राजा राम भजन की प्रस्तुति की गई।
इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ एवं सॉल भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रोफेसर हेरंब चतुर्वेदी ने अपने संभाषण में गांधी जी से जुड़ी कई स्मृतियों को छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किया जिसके कारण पूरा हॉल गांधीमय हो गया, उन्होंने विद्यार्थियों से उनके जीवन में इन आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
पिछले एक माह में महाविद्यालय द्वारा गांधी जी के विचारों से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसका पुरस्कार वितरण इसी कार्यक्रम के अंत में किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. रतन कुमारी वर्मा, प्रो. काजल देव, प्रो. मीना श्री यादव, प्रोफेसर अंशुमाला मिश्रा, डॉ प्रमा द्विवेदी, डॉ फातिमा नूरी, डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ ऐश्वर्या सिंह, डॉ माधुरी राठौर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि शिवहरे ने किया जबकि कार्यक्रम का आयोजन डॉ सुकृति मिश्रा ने किया।कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, आदर्शों एवं विचारों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सत्य, अहिंसा और सेवा की भावना को जागृत करना रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

