एक्यूप्रेशर संस्थान के 27वें वार्षिक सम्मेलन का पाँचवा दिन
प्रयागराज 12 नवंबर (आरएनएस ) एक्यूप्रेशर संस्थान के 27 वार्षिक सम्मेलन के पांचवे दिन आज भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री सुरेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने सम्मेलन में प्रशिक्षुओं/विशेषज्ञों को सम्बोधित करते हुए एक्यूप्रेशर की खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य इसी पद्धति का है। इसमें सेवा, उपचार और व्यवहारिता स्पष्ट रुप से दिखाई देता है, जिसमें मरीजों का आधा कष्ट स्वत: ही खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास से कहता हूँ कि जल्द ही इसे मान्यता मिलेगी।
पाँचवे दिन आज प्रशिक्षण का दौर चलता रहा। प्रो. प्रभात वर्मा ने ग्रुप मेरीडियन के बारे में विस्तार से बताया। इसके माध्यम से हारमोन्स, लिम्फ से लेकर बाडी मेटाबालिज्म तक बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होता है। प्रो. रामकुमार वर्मा ने दशोत्पत्ति के दस बिन्दुओं के प्रयोग, उसकी उपयोगिता और उससे मिलने वाले परिणाम के बारे में कई उपचार प्रबन्धों के माध्यम से बताया।
अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल ने एक्यूप्रेशर उपचारकों के लिए कई उपचार प्रबन्ध साक्ष्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने यम-नियम के 0-1-2 बिन्दुओं के अनन्त लाभ की संभावनाओं के बारे में बताया।
आज इस कार्यक्रम में ए.के. द्विवेदी, एस. के. गोयल, एम. एम. कूल, आर. एन. गुप्ता, अभय त्रिपाठी, राजेश वर्मा सहित 658 लोग शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

